उरई, मार्च 18 -- उरई। शहर के डीवी कॉलेज में नवोन्मेष वार्षिक अकादमिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। कड़े मुकाबले के बीच शतरंज में उज्जवल बुधौलिया ने प्रथम स्थान तो वही बैडमिंटन में मुस्कान विजेता रही। पहले दिन मुख्य अतिथि प्रबन्ध कारिणी कमेटी के मन्त्री डॉ देवेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से सशक्त बनाने का काम करता है, आज का युग खेल प्रधान है। प्राचार्य डॉ राजेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय में 5 दिनों तक हीरक जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में खेल, अकादमिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 मार्च तक होगा। जिसमें खेल के साथ वाद विवाद, निबन्ध, गायन, वादन, नृत्य की सभी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं शतरंज पुरुष प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.