कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। गोविंदनगर स्थित डीबीएस कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में दिव्यांश सोनी विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व 800 मीटर दौड़, लंबीकूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में दिव्यांश सोनी व बालिका वर्ग में नंदिनी तिवारी विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में दिव्यांश सोनी व बालिका वर्ग में आस्था विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आकाश कनौजिया व राहुल कुमार विजेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.