मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ, क्रीडा अधिकारी प्रोफेसर अरविन्द कुमार एवं उपक्रीडा अधिकारी, डाक्टर विपिन कुमार बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि शतरंज जैसे खेल मानसिक एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने शतरंज की बिसात पर अपनी चालों का लोहा मनवाया। नॉकआउट राउंड से लेकर फाइनल तक के मुकाबलों में कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.