शतरंज प्रतियोगिता 27 को, जुटेंगे 15 जिलों के खिलाड़ी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ाघाट रोड स्थित जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में 27 सितंबर को 16वीं गुरुकुल स्टेट ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता होगी। गुरुकुल शतरंज अकादमी इसका आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अलावा खगड़िया, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत 15 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही दर्जनों अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी आएंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों-ओपेन और अंडर-15 में होगी। दोनों वर्गों के मुकाबले 10 5 के टाइम फॉर्मेट में खेले जाएंगे।अकादमी के संयुक्त सचिव अविनाश मोनू ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रतियोगिता निदेशक पूर्व बिहार राज्य जूनियर चैंपियन अभिषेक सोनू, आयोजन सचिव जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के खेल प्रशिक्षक दिलमोहन झा और संयोजक अंतरराष्ट्रीय रेटेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.