रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- मयंक त्यागी, किच्छा। स्व. धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में रेलवे के इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) नीलाश साहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने उन्हें चैंपियन ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन के तत्वावधान में देवभूमि चेस एसोसिएशन द्वारा भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, लालपुर में पांच दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रैंडमास्टर, इंटरनेशनल मास्टर, फिडे मास्टर और वूमेन कैंडिडेट मास्टर सहित देशभर के 262 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबलों में नीलाश साहा ने नौ राउंड में साढ़े सात अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। श्रेयांस सिंह (यूपी) दूसरे, अनुष्तुक विश्वास (पश्चिम बंगाल) तीसरे, अरविंदर प्रीत सिंह (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.