कानपुर, मई 13 -- कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर में बुधवार को जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 स्कूल के 65 बच्चों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश और मुख्य अतिथि श्रेया सक्सेना ने किया। पहले दिन हुए तीन राउंड के बाद युगम इंटरनेशनल स्कूल छह अंक लेकर शीर्ष पर चल रहा है। वहीं, पांच अंक के साथ सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर दूसरे, चार अंक के साथ श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर व पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। शेष दो राउंड गुरुवार को खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य और गगन ने मारी बाजी यह जानकारी जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने दी। इस मौके पर चीफ ऑर्बिटर कुसुम शर्मा, क्रीड़ा अधीक्षक रमेश ...