शतरंज प्रतियोगिता में महोबा प्रदेश में रहा अव्वल
महोबा, अप्रैल 28 -- महोबा, संवाददाता। राज्य स्तरीय न्यायिक अधिकारी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद न्यायाधीश ने शतरंज प्रतियोगिता जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिला जज 6 चक्र की सभी बाजियों को जीतकर विजेता बने। न्यायिक अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ में 24 से 26 राज्य स्तरीय न्यायिक अधिकारी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर से पहुंचें न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जनपद न्यायाधीश राम नगीना यादव ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में 6 चक्र की सभी बाजियों को अपने नाम कर विजेता बने। शतरंज में जिले को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता में रेलवे के नीलाश साहा बने चैम्पियन जिला जज ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.