शतरंज प्रतियोगिता में पथिक गुप्ता ने मारी बाजी
महोबा, मई 25 -- चरखारी, संवाददाता। गंगा सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय के छात्र पथिक गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि अब्दुल हाफिज ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों में खेल प्रतिभा को निखारनें के लिए थ्री रुट्स इनोवेटिव संस्था के द्वारा शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिले भर के स्कूली छात्रों के द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ी गई। गंगा सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में छिपी खेल प्रतिभा उभरकर सामने आती है। यह भी पढ़ें- खेल--शतरंज में सीएमएस के छात्र छाए राजकीय इंटर कॉलेज महोबा के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.