पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टारगेट जीएम शतरंज क्लब की ओर से नि: शुल्क मासिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता टारगेट जीएम शतरंज क्लब के संस्थापक सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला के उत्कृष्ट 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दिव्य भारती पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन कुमार ने पांच राउंड में पांच अंक अर्जित कर प्रतियोगिता के चैंपियन बने। मुख्य निर्णायक की भूमिका में किशनगंज के निरोज खान ने निभाया। इस मौके पर दर्जनों अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.