रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में रविवार को अंतर विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। जिसमें नगर के 24 विद्यालयों के 125 खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में एनजीए ओवर ऑल चैंपियन बना। खैरीकलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में राष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में अंतर विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ निर्मल आश्रम के व्यवस्थापक संत बाबा जोध सिंह महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच जैसे गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बुद्धि, अनुशासन और तर्कशीलता का संगम है। उन्होंने विद्यालय को 5 स्मार्ट क्लास बोर्ड पैनल, 50 सिंथेटिक चैस मैट्स और 50 डिजिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.