शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य और गगन ने मारी बाजी
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। उन्नमय फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में शहर के राजकीय और निजी विद्यालयों के करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर 'डब्बू' ने किया। फाउंडेशन के निदेशक प्रकाश भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दो अलग-अलग श्रेणियों में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग (कक्षा यूकेजी से 5वीं तक) में ऑरम द ग्लोबल स्कूल के कक्षा 3 के छात्र आदित्य थपोला ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.