शतरंज प्रतियोगिता में अर्पिता सिंह और जयेश मिश्रा बने चैंपियन
सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- सीतामढ़ी। माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं गर्ल्स फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2026 का बुधवार को समापन हो गया। सीतामढ़ी में पहली बार पुनौराधाम के बालाजी बैंक्वेट एंड लाउंज परिसर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 85 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड खेले गए। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान व सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के आयोजन में हुई प्रतियोगिता में 50 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के शीर्ष बोर्डों के मुकाबले डीजीटी इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारित किए गए, जिसकी खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों ने सराहना की。 यह भी पढ़ें- जयेश मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.