शतरंज प्रतियोगिता में अक्षत और सिद्धि बरनवाल बनी विजेता
देवरिया, अगस्त 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को को अंतः महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।शतरंज प्रतियोगिता में अक्षत और सिद्धि बरनवाल विजेता बने। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अर्जुन मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । प्रतिभागियों में अपनी बौद्धिक क्षमता और शतरंज कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Purnia News: पांचवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.