शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
बागपत, जून 23 -- बड़ौत। नगर के नेहरू रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब द्वारा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर दीपक कुमार लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन डा. जेएस शर्मा द्वारा किया गया। सीनियर वर्ग में भारत गौरव ने प्रथम, राजीव चौहान दूसरे एवं सुनील शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में दक्ष कश्यप प्रथम, अभिजीत वर्मा द्वितीय और वैदिक चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष अतुल जैन एड., सचिव विशाल भटनागर, राजीव तिरखा, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल अरोड़ा, अजय जैन, दून पब्लिक स्कूल डायरेक्टर प्रशांत जैन, संतोष जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ओपन शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.