शतरंज-कैरम प्रतियोगिता शुरू, प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल
रांची, जुलाई 13 -- रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में सोमवार को दो दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज और कैरम प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य प्रबंधक (वित्त) संजय कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में शतरंज के 33 और कैरम के 69 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कैरम एकल मुकाबलों में अमित, जुनैद अख्तर, शशि भूषण मंडल, मनोहर कर्माली, संदीप कुमार और प्रभात दयाल ने शानदार खेल की बदौलत जीत दर्ज की। वहीं, शतरंज में राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रोहित, रामजी उरांव और आरआर सिंह ने अपनी रणनीतिक चालों से मैच जीते।प्रतियोगिता का संचालन कल्याण विभाग के आरके पाठक, रवि मंडल, मोहित राज मिंज और धनंजय सेंद्रिया ने किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 के लिए चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.