फतेहपुर, अप्रैल 11 -- बिंदकी। सरकंडी स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों जैसे बनारस, लखनऊ, आगरा, हरिद्वार, देहरादून, और नैनीताल सहित कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। सीओ बिंदकी गौरव शर्मा ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने छात्राओं को बेहतर पढ़ाई कर उच्च अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया और आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी आगे चलकर नेशनल लेवल पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता उपाध्याय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वृंदावन रा...