शतरंज की बिसात पर गौरी ने मनवाया अपनी चालों का लोहा
बिजनौर, मई 13 -- बिजनौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर की होनहार छात्रा गौरी त्यागी ने शतरंज की बिसात पर अपनी चालों का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-11 शतरंज चैंपियनशिप 2026-27 में गौरी ने अपनी रणनीतिक कुशलता का परिचय देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले के साथ अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन किया। अनुराग त्यागी और मुग्धा त्यागी की बेटी गौरी त्यागी कक्षा 6 की डीपीएस की छात्रा है। गौरी त्यागी ने अक्तूबर 2024 से शतरंज खेलना शुरू किया। गौरी ने यूपी स्टेट शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 में अंडर-13 में राज्य शतरंज चैंपियनशिप में आठवां स्थान हासिल किया था। यूपी स्टेट शतरंज चैंपियनशिप 2026-27 में पोडियम फिनिश शीर्ष तीन में स्थान हासिल किया और तीसरी पोजीशन प्राप्त की। गौरी ने शतरंज सीखना अपने दादा देवराज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.