महाराजगंज, मई 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज में बच्चों के लिए एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 68 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल की बारीकियां सीखीं। शिविर का नेतृत्व एमडीसीएसए के सचिव व विद्यालय के प्रबंधक सीजे थॉमस ने किया। एमडीसीएसए के सचिव व विद्यालय के प्रबंधक सीजे थॉमस ने बच्चों को शतरंज के विभिन्न प्रारूपों क्लासिकल, रैपिड व ब्लिट्ज की जानकारी देते हुए खेल की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही खिलाड़ियों को रेटिंग स्कोर प्राप्त करने की प्रक्रिया व प्रतिस्पर्धात्मक शतरंज के महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने ओपनिंग से लेकर एंडगेम तक के विभिन्न चरणों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया। विद्य...