वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में शनिवार से वाराणसी जिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन पांच चक्रों की समाप्ति के बाद प्रखर त्रिपाठी सभी बाजी जीतकर शीर्ष पर रहे। जबकि अविचल त्रिपाठी 4.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे। इस क्रम में 4 अंकों से माज इकबाल, ऐशानी पाठक, वरदान श्रीवास्तव, देवी प्रसाद त्रिपाठी, विजय शर्मा, प्रांजल वर्मा, अशोक कुमार सिंह और अभिनव सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने किया। आयोजन सचिव अरविन्द कुमार चौबे ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। जिला शतरंज एसोसिएशन के मानद सचिव विजय कुमार ने बताया कि इस स्पर्धा के शीर्ष दो खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए वाराणसी टीम में चुने जाएंगे। टूर्नामेंट में 20 अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.