मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सेंट जेवियर्स अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। ओवरऑल विजेता संत जेवियर जूनियर-सीनियर स्कूल तथा रनरअप संत जेवियर किंडरगार्टेन रहा। अंडर-7 बालिका में प्रेरणा चौधरी, बालक में दिव्यांशु राज, अंडर-9 बालिका में दिशा कुमारी, बालक में आयुष्मान, अंडर-11 बालिका में अदिति रानी, बालक में सिद्धार्थ शांडिल्य, अंडर-13 बालिका में विरिटी वैभव, बालक में यश रमन, अंडर-15 बालिका में नव्या गोयनका, बालक में विवान ठाकुर, तथा अंडर-17 बालिका में चेतना गोयनका और बालक में शौर्य राघव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौक...