अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के एक दिनी दौरे पर आए मुख्य अभियंता विद्युत अयोध्या क्षेत्र इंजीनियर ब्रिजेश कुमार ने टाण्डा एवं अकबरपुर डिवीजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के शीघ्र पूर्ण न होने पर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा। मुख्य अभियंता विद्युत अयोध्या द्वारा विद्युत वितरण खंड टाण्डा व अकबरपुर के निरीक्षण में सभी अनपेड एचवी टू व एलएमवी टू यानि कामर्शियल/पावरलूम, एलएमवी फोर तथा एलएमबी सिक्स कैटेगरी के सभी उपभोक्ताओं से शतप्रतिशत वसूली अनिवार्य बताया। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी ब्यक्त किया गया व सभी अभियंताओं व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया मार्च माह के बचे हुए द...