बरेली, नवम्बर 27 -- फरीदपुर। फरीदपुर विधानसभा की मतदाता सूची के एसआईआर कार्य में 363 बीएलओ लगाए गए हैं। बुधवार को एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसडीएम मल्लिका नैन ने बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान भसोकर गांव के पप्पू, बिहारीपुर के रमन बाबू और अशोकपुर की कुसुम लता का कार्य शतप्रतिशत पूरा पाया गया। इस पर तीनों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं धीमी गति से काम करने वाले बीएलओ के साथ अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.