शतप्रतिशत उपस्थिति पर शिक्षिका ने बच्चों को दिए चाकलेट
बाराबंकी, जुलाई 24 -- बाराबंकी। मसौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय इचौलिया में तैनात शिक्षका काजल वर्मा ने शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति करा रही हैं। शुक्रवार को विद्यालय की कक्षा-एक में नामांकित सभी छात्रों की उपस्थिति से काजल वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की। उन्होंने कहा कि जिले में अनेक ऐसे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं जिनके शिक्षकों ने निजी अभिरुचि तथा निजी संसाधनों के उपयोग से विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण सृजित किया है। ऐसे विद्यालय की बौद्धिक संपदा किसी मांटेसरी के समानान्तर और अधिक भी हो जा रही है। ऐसे शिक्षक पढ़ाई की विशेष तकनीक का प्रयोग करके बच्चों को रुचिकर शिक्षा खेल-खेल में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी अच्छी शिक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.