सीवान, मई 19 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के निरखापुर-साईपुर, नवका टोला तिमुहानी पर स्थिति संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में होने वाले शतचण्डी महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकली गई।

कलश यात्रा का आयोजन हाथी धोडे व बैण्ड बाजे से लैस कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मांझी सिसवन मुख्य मार्ग के साईपुर, चटया होते हुए जई छपरा सरयू नदी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पुजा व गणेश पुजन कर कलश में पवित्र जल भरा गया। कलश यात्रा में सैकड़ो स्त्री पुरुष युवक व युवतियों ने माथे पर कलश लिए कतारबद्ध होकर हरहर महादेव, जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे।

यज्ञ मंडप तक यात्रा कलश भरने के बाद यात्रा यज्ञ मंडप स्थित यज्ञशाला तक पहुंची। मंदिर के महंत जगत नारायण दास ने बताया कि यज्ञाध्यक्ष भरौली मठ के महंत रामनारायण दास महाराज,...