बस्ती, मार्च 23 -- कलवारी। थानाक्षेत्र के अगौना स्थित हठ्ठी माता मंदिर पर आयोजित श्रीरामकथा एवं शतचण्डी महायज्ञ का समापन सोमवार को हुआ। कथा वाचिका स्तुती ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। महायज्ञ के समापन अवसर पर आयोजित भण्डारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...