शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन, 60 ब्राह्मण हुए शामिल
मेरठ, अप्रैल 27 -- डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के निवास पर सोमवार को शतचण्डी महायज्ञ हुआ। कारोबारी के निवास स्थान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद दो दिनों के प्रवास पर ठहरे हुए हैं। डिफेंस कॉलोनी निवासी कारोबारी के आवास पर सोमवार सुबह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के निर्देश पर शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया। वाराणसी समेत अन्य जगहों से पहुंचे 60 ब्राह्मणों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ की शुरुआत की। एक ही दिन में दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ पढ़े गए। दशांश हवन का हुआ।शाम के समय शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज नौचंदी स्थित श्री कृष्ण बोध दण्डी आश्रम में निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। इसके बाद वह वापिस डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी के निवास स्थान पर लौट आए। मंगलवार सुबह शंकराचार्य कारोबारी के निवास स्थान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.