लखीमपुरखीरी, मई 31 -- बम्हनपुर। धोबीपुरवा गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। आखिरी दिन तमाम श्रद्धालुओं ने श्रद्धा तथा भक्ति के साथ आहुतियां दीं। इसके बाद हुए भंडारे में तमाम लोगों ने प्रसाद लिया। यज्ञाचार्य राहुल शुक्ला ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति कराई। श्रद्धालुओं ने माता की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महायज्ञ के समापन पर भंडारा किया गया। इसमें आसपास के गांवों के बाशिंदों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था और सेवा कार्य में ग्रामीणों तथा युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यज्ञ में मंगतराम, शिव नारायण, भोले शंकर, राजेंद्र सेठ, नीतिल कुमार, विपिन कुमार, जगमोहन मास्टर और पंकज भास्कर आदि ने काफी योगदान किया। यह भी पढ़ें- श्रीराम चरि...