बोकारो, अप्रैल 12 -- स्थानीय प्रखंड के भलमारा पंचायत में शनिवार को जलयात्रा अनुष्ठान के साथ ही श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ सह दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। यज्ञाचार्य चंदनशास्त्री के नेतृत्व में आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण कर विधिविधान से अनुष्ठान शुरू किया गया। झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी, प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम जी, बीस सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश महतो, मुखिया देवेंद्र महतो, पंसस निर्मल महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, पूर्व मुखिया देवानंद महतो, रणविजय सिंह, भाजपा नेता निर्मल महतो आदि ने 1101 कन्याओं व महिलाओं के सिर पर कलश धारण करवा कर जलयात्रा शुरू कराया। लोग धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, जय श्रीराम जय माता दी, हर हर महा...