गिरडीह, मार्च 11 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के भंडारों गांव में ग्राम देवी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन के तहत अयोध्या से आए रामलीला मंडली द्वारा प्रतिदिन रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ग्राम देवी के भव्य मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। महायज्ञ के अवसर पर पूरे गांव को आकर्षक रोशनी, तोरण द्वार और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो गया है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और लोग पूजा-अर्चना कर गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.