शतचंडी महायज्ञ व मां भगवती प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली गई कलश यात्रा
गया, जून 16 -- प्रखंड के कुरमावां पंचायत स्थित महकमपुर गांव में मां भगवती एवं हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्मित मंदिर परिसर से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक जयघोष, भजन और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए निलांजन नदी के खरने पुल पहुंची, जहां यज्ञाचार्य उमेश जी महाराज एवं अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक विधि-विधान के साथ कलश में जलभरी कराई। इसके बाद श्रद्धालु मां पचवहिनी मंदिर सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर इमामगंज विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.