नवादा, मई 3 -- ​जिले के नारदीगंज बाजार स्थित बड़ी देवी मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं बड़ी देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार से भव्य शुभारम्भ होगा। 3 मई रविवार को काशी वाराणसी के सुप्रसिद्ध योगीराज समाधि बाबा की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ आरम्भ होगा। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान होगा। आयोजन समिति के निर्णयानुसार, रविवार से लेकर यज्ञ संपन्न होने तक पूरे बाजार क्षेत्र में लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रामहोत्सव का मुख्य आकर्षण ​महोत्सव का मुख्य आकर्षण 6 मई बुधवार को सुबह 7:00 बजे निकलने वाली भव्य कलश यात्रा होगी। इसमें सैकड़ों कन्याएं और महिलाएं शामिल होंगी। गाजे-बाजे और रथो...