शतचंडी महायज्ञ में 201 कन्याओं का पूजन
रांची, मई 28 -- रांची। श्री शिव महावीर मंदिर किशोरगंज परिवार के तत्वावधान में गुरुवार को शतचंडी महायज्ञ के तहत हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद 201 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन व दक्षिणा दी गई, जहां श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरदीप सोनी, गौरव कुमार, कार्तिक वर्मा, अनिल साहू सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय मोहल्ला वासियों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.