गोपालगंज, अप्रैल 7 -- थावे। एक संवाददाता थावे प्रखंड के धतिवना स्थित राम जानकी दुर्गा मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान अयोध्या से आई रामलीला मंडली के मंचन कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सुभाष सिंह ने सोमवार की देर शाम फीता काटकर किया। रामलीला में कलाकारों ने राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर तथा भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग करने का प्रसंग जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। जिसे देख दर्शक भावविभोर हो उठे। मंच सज्जा और वेशभूषा ने वातावरण को त्रेता युग की अनुभूति से भर दिया। उद्घाटन के बाद विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शतचंडी महायज्ञ जैसे आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। आयोजन ...