शतचंडी महायज्ञ में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुआ भव्य स्वागत।
हाथरस, जून 14 -- सहपऊ। कस्बा स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में चल रहे 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने पहुंचकर माँ भद्रकाली के दर्शन किए तथा यज्ञ में सहभागिता की। इस अवसर पर मातेश्वरी भद्रकाली मंदिर सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट एवं महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। महायज्ञ स्थल पर धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने महायज्ञ की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान ट्रस्ट एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट पंकज शुक्ला, प्रवेश शुक्ला, विजय वशिष्ठ, मनोज शुक्ला, नरेन्द्र मोहन शुक्ला, प्रख्यात वार्ष्णेय (सभासद), पंकज कुशवाहा, अजय शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.