लखीसराय, अप्रैल 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती बुधौली बनकर पंचायत के लय गांव में शनिवार को शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। प्रवीण कुमार समेत अन्य ग्रामीणों के अनुसार यह महायज्ञ 18 से 26 अप्रैल तक चलेगा। इस कलश यात्रा में एक हजार एक कन्याओं व महिलाओं ने कलशयात्रा में भाग लेकर शोभायात्रा को काफी आकर्षक बना दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई और गांव की परिक्रमा की गई। इस महायज्ञ में विद्वान आचार्य आ रहे हैं। झूले और अन्य मनोरंजन, खेल-तमाशे, मेले आदि की व्यवस्था गांव के लोगों के द्वारा की गई है। यह भी पढ़ें- मां अष्टभुजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह शतचंडी महायज्ञ की कलशयात्रा मे...