देवघर, मार्च 10 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। दुर्गा मंदिर प्रांगण घसको चामलिटी पंदनिया में नौ दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर सोमवार की रात को यज्ञ समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सफल संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान महायज्ञ की तैयारी के संबंध में एक स्थल में बनने वाले यज्ञ मंडप, पूजा पंडाल, तोरण द्वार, विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर पंडाल, पंडित टीम, प्रसाद वितरण आदि के बारे में बातचीत हुई। इस दौरान 19 मार्च को मंदिर प्रांगण से निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर महायज्ञ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.