हजारीबाग, फरवरी 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । बुढ़िया माता नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन करने को लेकर मंदिर परिसर में आगामी 20 मार्च से आयोजित होने वाले 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर महिला समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुखिया कौशल्या देवी को महिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सचिव पद के लिए किशोरी देवी, कोषाध्यक्ष नीलम देवी और सरिता देवी को महासचिव के रूप में चयन किया गया। वहीं समिति के उपाध्यक्ष पद के रूप में राधा देवी, योगिता देवी, पिंकी देवी, सुमन कुमारी, चमेली देवी को मनोनयन किया गया। इसके अलावा संजू, शारदा, गीता, उषा देवी सहित कई महिलाओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष उपेंद्र रजक ने की। बैठक में गांव-गांव जाकर चंदा संग्रह करने तथा महिलाओं के सहयोग से प्रचार-प्रसार अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.