सीवान, मार्च 8 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के निरखापुर साईपुर नौका टोला तिमुहान पर आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की 18 मई से महायज्ञ कराया जाएगा। जिसकी रूपरेखा भी तैयार की गई। संकट मोचन मंदिर के महंत जगत नारायण दास ने बताया कि यज्ञ के लिए 18 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी जबकि 26 मई को हवन पूजन के साथ यज्ञ का समापन व भंडारे का आयोजन किया गया जाएगा। उन्होंने बताया कि की बैठक में निर्णय लिया गया कि यज्ञ के आचार्य बसंत कुमार मिश्रा उर्फ दिलदार बाबा होंगे। जबकि मथुरा से आए अरविंद द्विवेदी द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बंशीधर तिवारी राजीव कुमार सिंह ललन सिंह राजेंद्र सिंह गुड्डू कुमार गोला पाठक भूपेंद्र सिंह धर्मेंद्र उपाध्याय मुन्ना यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.