मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बघनगरी गांव में सात दिवसीय श्री हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 501 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सरोवर तट पर यज्ञाचार्य प्रमोद मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद कलश यात्रियों का जत्था वापस यज्ञशाला पहुंचा, जहां महायज्ञ आरंभ हुआ। महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, चुन्नू ठाकुर आदि ने बताया कि कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश की विधि हुई। इसके बाद दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। बिन्नू ठाकुर, अवध मिश्रा, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा, गजाधर ठाकुर, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.