गढ़वा, अप्रैल 19 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के बकोइया दुर्गा मंदिर परिसर से शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा रविवार को राधा कृष्ण मंदिर के महंत सह यज्ञाचार्य केशव नारायण दास के नेतृत्व में निकाली गई। पूरे बाजे -गाजे के साथ 551 कलश के साथ महिला- पुरुष श्रद्धालु महावीरी झंडा के साथ जल यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु यज्ञ स्थल बकोइया से चलकर मझिआंव बस स्टैंड, बकरी बाजार, मेन रोड होते हुए कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट के तट तक पहुंचे। वहां आचार्य रामाकांत पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। वहां से लौटकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू उस हर- हर महादेव, यज्ञ भगवान की जय, जय श्री राम, बजरंगबली की जय के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.