चतरा, फरवरी 9 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के बकचुंबा गांव में आगामी 12 फरवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को ले कलश जल यात्रा मंगलवार को निकाली जाएगी। कलश जल यात्रा को ले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्रद्धालु अधिक संख्या में कलश यात्रा में भाग लेंगे। पूरे गांव में भक्ति का माहौल है। गांव के लोग लहसुन प्याज आदि का सेवन बंद कर दिए हैं। यज्ञ मंडप को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा जा रहा है। गांव की महिलाएं क्षेत्र भ्रमण कर चंदा इकट्ठा कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.