शतचंडी महायज्ञ के समापन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मोतिहारी, मार्च 30 -- अरेराज, निसं। गंडक तटवर्ती गांव गुरहां में आयोजित नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति यज्ञ में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ के दसवें दिन एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दान करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ऐश्वर्य कुमार मिश्रा (बाबू) द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपू पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराना कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ ऐतिहासिक रहा, जिसमें जिले के साथ-साथ बाहर से भी बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.