मोतिहारी, मार्च 16 -- अरेराज। गंडक तटवर्ती गांव गुरहा स्थित तेतर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 19 मार्च से 27 मार्च तकआयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर शनिवार को आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनिवास पाण्डे एवं प्रधान ययमान चंद्र भूषण पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति के लिए कराया जा रहा है। जहां यज्ञ होता है वहां दुर्भिक्ष, महामारी और किसी प्रकार की आपदाएं नहीं आती है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञाचार्य पंडित मदन शास्त्री ने यज्ञ के सभी स्तंभों को अलग-अलग रंगों से रंग कर उन स्तंभों पर संबंधित देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया। 19 मार्च को जल यात्रा में भागलेने वाली सैकड़ों कुमारी कन्याओं के लिए शरबत फलाहार की व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया। 19 तारीख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.