बलिया, अप्रैल 25 -- रामगढ़ (बलिया)। क्षेत्र के नई बस्ती उदयीछपरा में शनिवार की सुबह मां काली प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री शतचंडी महायज्ञ के लिये कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ बटुकों के स्वस्तीवाचन के बाद नवनिर्मित मंदिर की परिक्रमा के साथ हुआ।कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में कलश लिए नई बस्ती श्रीनगर, दूबेछपरा, उदयीछपरा का भ्रमण करते गोपालपुर गंगा घाट पहुंचे। इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों व महिलाओ के मंगलगीतों से क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ था। आचार्य पंडित घनश्याम मिश्रा ने बताया कि यज्ञ का समापन 29 अप्रैल को भण्डारे के साथ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.