शतचंडी महायज्ञ का हुआ समापन
पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर। पाटन प्रखंड के पाल्हे कला गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का समागम देखने को मिला। यज्ञ की समापन समारोह में श्रद्धालुओं के साथ कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और नैमिषारण्य से पधारी कथा वाचिका मोहनी किरण शुक्ला से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस दौरान पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि शतचंडी महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। यज्ञ सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करता है। पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि यज्ञ, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। इन आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.