फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- बिंदकी। मां काली देवी मंदिर में 11 दिवसीय विशाल शतचंडी महायज्ञ का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर से विशाल शोभा कलश यात्रा निकाली गई, हजारों भक्त शामिल हुए। विभिन्न स्थानों में यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। हजरतपुर ठठराही स्थित श्री मां काली जी देवी के दरबार में 40वें शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई। आचार्य पंडित ज्ञान शंकर तिवारी समेत अन्य आचार्यो ने मंत्रोच्चारण से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद सुंदर कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। सैकड़ो महिलाएं युवती कलश धारण कर प्रमुख मार्गो में भ्रमण किया। मंदिर से बजरिया, खजुहा चौराहा, मुगल रोड, ललौली चौराहा, अस्पताल रोड, तहसील रोड, गांधी चौराहा से किराना गली, घियाही गली, फाटक बाजार, मेन बाजार से सीधा यथास्थान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.