सीवान, फरवरी 26 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव स्थित मां मंगला भवानी मंदिर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ व राम कथा का समापन बुधवार को हो गया। स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान आचार्य सुजीत तिवारी के नेतृत्व में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन शतचंडी महायज्ञ में सप्तसती पाठ स्वाहाकर व अन्य कार्य का आयोजित किए गए। रात में अयोध्या से आई कथा वाचिका कनक्केश्वरी ने राम कथा का संगीतमय प्रवचन कहा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने यज्ञ व राम कथा में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...