पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब और एनएमसी क्रिकेट क्लब बरेली के बीच हुए हुए मैच में एलएचएसएफ ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। रोहन ने शानदार पारी खेली। मैच में एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब के कप्तान मनोज कुमार ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएमसी क्रिकेट क्लब ने तीस ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए। टीम की ओर से शादाब ने 51 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। नाजिम खान ने 46 गेंदों में 42 रन और विवेक ने 21 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएचएसएफ क्रिकेट क्लब की टीम ने रोहन के 89 गेंदों में 121 रन की शानदार शतकीय पारी से मैच जीत लिया। वहीं कुशाग्र सक्सेना ने नाबाद 56 रन बनाए। एलएचएसएफ की टीम ने 24.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाब...