नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में खेल जा रहे इस मुकाबले में 80 गेंदों में शतक जड़ा है, जो उनके वनडे करियर का अब तक का सबसे तेज शतक है। लोकेश राहुल ने आज के मैच में नाबाद 129 रनों की पारी खेली। राहुल ने 87 गेंदों में 129 रनों की पारी 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से खेली। उन्होंने 148.28 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। लोकेश राहुल का यह वनडे क्रिकेट में 9वां शतक है। पूरे वनडे करियर में उनके द्वारा लगाए गए सभी शतकों में यह सबसे तेज शतक है। इस शानदार शतक के साथ लोकेश राहुल ने युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में भी एंट्री कर ली है। भारत के लिए वनडे क्रिकेट म...