शतक जड़ने के बाद मंधाना को ICC रैंकिंग में मिली मजबूती, श्री चरणी नंबर-1 पर काबिज
दुबई, सितम्बर 8 -- भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में 124 रन की शानदार पारी के बाद मंगलवार को आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सभी प्रारूपों को मिलाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनके नाम अब 10,880 रन हैं और उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18वां शतक भी था। इसके साथ ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.